✕
लोकसभा चुनावों की घोषणा आज
By EditorialPublished on
निर्वाचन आयोग 18वीं लोकसभा (Loksabha) एवं चार राज्यों की विधानसभाओं (Vidhansabha) के चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा शनिवार को करेगा और इसी के साथ देश में आदर्श आचार संहिता (aachaar sanhita) लागू हो जाएगी। निर्वाचन आयोग ने इसके लिए शनिवार एक संवाददाता सम्मेलन कल दोपहर तीन बजे विज्ञान भवन (Vigyan Bhavan) में आयोजित किया है। मीडिया को भेजे गये आमंत्रण में कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग ने यह संवाददाता सम्मेलन 2024 के लोकसभा के चुनाव तथा राज्य विधानसभाओं के चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा करने के लिए आयोजित किया है

x
नई दिल्ली (एजेंसी)। निर्वाचन आयोग 18वीं लोकसभा (Loksabha) एवं चार राज्यों की विधानसभाओं (Vidhansabha) के चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा शनिवार को करेगा और इसी के साथ देश में आदर्श आचार संहिता (aachaar sanhita) लागू हो जाएगी। निर्वाचन आयोग ने इसके लिए शनिवार एक संवाददाता सम्मेलन कल दोपहर तीन बजे विज्ञान भवन (Vigyan Bhavan) में आयोजित किया है। मीडिया को भेजे गये आमंत्रण में कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग ने यह संवाददाता सम्मेलन 2024 के लोकसभा के चुनाव तथा राज्य विधानसभाओं के चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा करने के लिए आयोजित किया है।
सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनावों (Loksabha Election) के साथ आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम एवं अरूणाचल प्रदेश की विधानसभाओं के चुनाव भी होने हैं। चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा होने के साथ ही देश भर में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। सरकार ने गुरूवार को ही चुनाव आयोग में आयुक्तों के दो रिक्त पदों पर नियुक्ति की है। विधि एवं न्याय मंत्रालय ने ज्ञानेश कुमार और डॉ. सुखबीर सिंह संधू को चुनाव आयुक्त नियुक्त करने संबंधी अधिसूचना गुरूवार शाम जारी की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ( President Draupadi Murmu) ने इससे पहले इन चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की। दोनों आयुक्तों ने तत्काल प्रभाव ने कार्यभार संभाल लिया और दो दिन बाद चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने का निर्णय लिया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
