✕
महाप्रबंधक की संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक
By EditorialPublished on
जयपुर (कास)। अमिताभ, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे की अध्यक्षता में प्रधान कार्यालय में उत्तर पश्चिम रेलवे की संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

x

जयपुर (कास)। अमिताभ, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे की अध्यक्षता में प्रधान कार्यालय में उत्तर पश्चिम रेलवे की संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। चारों मण्डलों के मण्डल रेल प्रबंधक वीडियों कॉन्फ्रेस के माध्यम से जुडे हुये थे। बैठक में उत्तर पष्चिम रेलवे पर समपार फाटकों को रोड़ ओवर ब्रिज/रोड अंडर ब्रिज बनाकर समाप्त करने पर प्रजेंटेशन दिया गया, साथ ही उत्तर पश्चिम रेलवे पर स्टोर टेण्डर मदो एवं स्क्रैप निस्तारण पर चर्चा की गई। तथा बैठक के दौरान महाप्रबंधक महोदय ने उत्तर पश्चिम रेलवे पर संरक्षा के लिए उत्कृष्ट प्रदर्षन करने वाले रेलकर्मियों को पुरस्कृत किया। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार बैठक में अमिताभ, महाप्रबंधक ने कहा कि रेलवे के लिए संरक्षा सर्वोपरि है और इस दिशा में हमें और सतर्क और सजग रहकर अपना योगदान देना है। सड़क उपयोगकर्ताओ की सुरक्षा और सुविधा के लिए समपार फाटकों को रोड़ ओवर ब्रिज/रोड अंडर ब्रिज बनाकर समाप्त करने पर प्रजेंटेशन दिया गया तथा उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी मण्डलों पर चल रही परियोजनाओं को समय सीमा में पूर्ण करने के साथ ही रोड ओवर ब्रिज, रोड अण्डर ब्रिज तथा समपार फाटकों को बंद करने के कार्यों को प्राथमिकता के साथ निष्पादन हेतु दिशा निर्देश भी प्रदान किए। इसके साथ ही स्टोर टेण्डर मदों एवं स्क्रैप निस्तारण पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
Next Story
Related News
X

