✕
73 लाख के स्वर्णाभूषण चोरी का आरोपी कर्मचारी राजस्थान से गिरफ्तार
By EditorialPublished on
करीब 73 लाख रुपये के स्वर्णाभूषण चोरी (gold jewelery theft) के आरोपी नौकर कान्हाराम ऊर्फ प्रवीण राजाराम जाट को कालाचौकी पुलिस (Kalachowki Police) ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से सारे स्वर्णाभूषण बरामद कर लिये हैं। लालबाग (Lalbagh) स्थित शिकायतकर्ता कारोबारी के यहां बतौर ड्राइवर कार्यरत कान्हाराम 10 फरवरी को कंपनी के लॉकर से डिलीवरी के लिये स्वर्णाभूषण लेकर निकला था। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय मोहिते के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक राजेंद्र चव्हाण, धोडके, शरद नानेकर, महिला पुलिस उपनिरीक्षक शीतल माने, पुल

x
मुंबई। करीब 73 लाख रुपये के स्वर्णाभूषण चोरी (gold jewelery theft) के आरोपी नौकर कान्हाराम ऊर्फ प्रवीण राजाराम जाट को कालाचौकी पुलिस (Kalachowki Police) ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से सारे स्वर्णाभूषण बरामद कर लिये हैं। लालबाग (Lalbagh) स्थित शिकायतकर्ता कारोबारी के यहां बतौर ड्राइवर कार्यरत कान्हाराम 10 फरवरी को कंपनी के लॉकर से डिलीवरी के लिये स्वर्णाभूषण लेकर निकला था। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय मोहिते के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक राजेंद्र चव्हाण, धोडके, शरद नानेकर, महिला पुलिस उपनिरीक्षक शीतल माने, पुलिस हवलदार परब, चव्हाण, शिंदे, निकम की टीम ने राजस्थान जाकर स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को धर दबोचा है।

Editorial
Next Story
Related News
X
