✕
पशु चिकित्सकों द्वारा काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन
By EditorialPublished on
इंडियन वेटेनरी एसोसिएशन के आह्वान पर गुरूवार को पूरे देश में पशुचिकित्सकों (Veterinarians protest) द्वारा काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

x

उदयपुर. नगर संवाददाता | इंडियन वेटेनरी एसोसिएशन (Indian Veterinary Association) के आह्वान पर गुरूवार को पूरे देश में पशुचिकित्सकों (Veterinarians protest) द्वारा काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
पशुचिकित्सक संघ उदयपुर के अध्यक्ष डॉ दिनेशचन्द्र सारडा एवं महासचिव डॉ सुरेश जैन ने बताया कि केरल में द्वितीय वर्ष के पशुचिकित्सक छात्र जे एस सिद्वार्थन की निर्मम हत्या कर दी गई थी। अभी तक केरल सरकार हत्यारों को पकड़ने में कामयाब नही होने से देश भर के पशुचिकित्सकों ने 14 मार्च को केरल सरकार से हत्यारों को शिघ्र पकड़कर सजा दिलाने एंव पीडित परिवार को सहायता दिलाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
इसी को लेकर गुरूवार को उदयपुर स्थित पशुपालन परिसर में जिले के पशुचिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन में भाग लिया । इस अवसर पर डॉ एसपी त्रिवेदी, डॉ शरद अरोडा, डॉ ओम साहू, डॉ रविन्द्र, डॉ लक्ष्मीनारायण, डॉ बंसल, डॉ विजय माने, डॉ सविता, डॉ पदमा, डॉ सुरेश शर्मा, डॉ लज्जाराम, सहित वरिष्ठ पशुचिकित्सक उपस्थित रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
