gold
मुंबई। दरगाह (Dargah) में चढ़ाने के लिये गुलाब (roses) का फूल दिलाने के लिये मदद करने के चक्कर में एक स्वर्णाभूषण (gold jewelery) कारीगर को 21 लाख रुपये के स्वर्णाभूषण गंवाने पड़ गये। आरोपी कारीगर से 21 लाख के स्वर्णाभूषणों से भरा बैग लेकर चंपत हो गये। चोरी और लूट की इस वारदात का मामला एलटी मार्ग पुलिस में दर्ज कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, कालबादेवी (Kalbadevi) में सोने के कारखाने (Gold Factory) में कारीगर हसारूल मौलिक सोमवार को सोने के आठ कंगन, तीन हार, तीन जोड़ी झुमके आदि मिलाकर करीब 21 लाख रुपये कीमत के स्वर्णाभूषण बैग में लेकर कारखाने से निकला था। मौलिक को दुसरा भोईवाडा में यह स्वर्णाभूषण लेकर पहुंचना था। रास्ते में दो युवकों ने उसे रोका और पैसे खत्म होने की बात कहते हुये दरगाह में गुलाब का फूल चढ़ाने के लिये पैसे की मदद मांगी। मौलिक ने पैसे के बजाये गुलाब दिलाने की बात कही। दोनों युवक उसे लेकर पास की फूलगली में गये लेकिन वहां काफी देर तलाश के बाद भी गुलाब का फूल नहीं मिला। इसी दौरान दोनों युवकों ने मौलिक का आभार जताना शुरु कर दिया और आभार जताते समय बातों में उलझाकर उसका बैग ले लिया और वहां से चंपत हो गये। मौलिक ने मोबाइल से फोन कर मालिक को इस सारे मामले की जानकारी दी। इसके बाद लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
Editorial

Editorial

Next Story