crime
मुंबई। सेंधमारी (burglary) के अंतरराज्यीय गिरोह को मालाड (Malad) पुलिस की विशेष टीम ने धर दबोचा है। गिरफ्तार चार आरोपियों के नाम शाबेज दुलारे खान, अमित राजेंद्र यादव ऊर्फ बाबू, देवराम मुकरराम चौधरी और मुकेश बसंतीलाल मेहता हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी मुकेश मेहता जूलर है और वह चोरी का माल खरीदता था। इस सेंधमार गिरोह ने महाराष्ट्र, गुजरात और बेंगलुरु शहर में कई वारदातें की हैं। मालाड में शिकायतकर्ता जूलरी कारोबारी के यहां भी इस गिरोह ने हाथ साफ किया था। कारोबारी जब घर पर नहीं था, तो मौका पाकर आरोपियों ने उनके फ्लैट में घुसपैठ (infiltration) की थी। अलमारी से नकदी और सोने के जेवरात मिलाकर कुल 9 लाख रुपये के करीब का माल लेकर आरोपी फरार हो गये थे। जूलरी कारोबारी (jeweler) ने मालाड पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच करते हुये डोंबिवली (Dombiwali) के गोलीवली गांव से शाबेज खान, अमित यादव और देवराम चौधरी को हिरासत में लिया था। गिरफ्तार आरोपियों ने सेंधमारी की बात कबूल की है।
Editorial

Editorial

Next Story