✕
रामनवमी पर 24 घंटे श्रीरामलला के दर्शन-पूजन : योगी
By EditorialPublished on
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने अयोध्या (Ayodhya) में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर नवरात्रि में अष्टमी, नवमी और दशमी को श्रीरामलला मंदिर में 24 घंटे दर्शन-पूजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

x
अयोध्या (एजेंसी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने अयोध्या (Ayodhya) में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर नवरात्रि में अष्टमी, नवमी और दशमी को श्रीरामलला मंदिर में 24 घंटे दर्शन-पूजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
योगी ने गुरूवार को रामनवमी (Ram Navami) और नवरात्रि (Navratri) की तैयारियों की समीक्षा की और कहा कि इस अवधि में मंदिर के कपाट केवल विशेष पूजन अर्चन के दौरान ही बंद किये जाएं।
मुख्यमंत्री ने रामनवमी के अवसर पर नगर में साफ सफाई, लोगों के पेयजल की व्यवस्था तथा गर्मी को देखते हुये श्रद्धालुओं के लिए परिवहन निगम एवं नगर विकास विभाग से समन्वय कर इलेक्ट्रिक बसों (electric buses) की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था किया जाय कि श्रद्धालुओं को ढाई किमी से ज्यादा चलने की आवश्यकता न हों तथा तुलसी उद्यान आदि स्थानों पर उनके जूते चप्पल रखने की भी व्यवस्था हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी त्यौहार के समय चुनाव कार्य भी शुरू हो गया होगा, इसलिए इस अवसर पर मुख्य क्षेत्रों जैसे रामलला मंदिर (Ramlala Temple), हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) आदि स्थानों पर स्थायी रूप से पुलिस कार्मिकों एवं अन्य सेवा के लोगों को ड्यूटी लगायी जाए और उन्हें इलेक्शन ड्यूटी से मुक्त रखा जाए।

Editorial
Next Story
Related News
X
