Sundar Kanti Joshi
जयपुर (कासं)। राधा निवास क्रिकेट क्लब (Radha Niwas Cricket Club) द्वारा सुन्दर कान्ति जोशी क्रिकेट पुरस्कारों के लिए चयन समिति की बैठक 17 मार्च को होगी। राष्ट्रीय स्तर पर बीसीसीआई के टूर्नामेंटों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली प्रदेश की सीनियर, जूनियर और सब जूनियर खिलाड़ी के लिए इन पुरस्कारों की शुरुआत पांच वर्ष पूर्व जयपुर के जोशी परिवार द्वारा की गई थी, जिसे प्रदेश के क्रिकेट जगत में क्रिकेट फेमिली के नाम से जाना जाता है। इस परिवार में एक नहीं आधा दर्जन रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर हैं। राधा निवास क्रिकेट क्लब के सचिव शरद जोशी ने आज यहां बताया कि पुरस्कारों के चयन के लिए तटस्थ चयन पैनल की मीटिंग शनिवार 17 मार्च को होगी। जोशी ने बताया कि इस बार सीनियर, जूनियर और सब जूनियर क्रिकेटर के साथ ही प्रदेश की क्रिकेट में उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड की भी शुरुआत की गई है। जोशी ने बताया कि यह पुरस्कारों का पांचवां वर्ष है। अब तक यह पुरस्कार सीनियर वर्ग में आयुषी गर्ग, प्रियंका शर्मा, सोनल कलाल और सुमन मीणा को और जूनियर वर्ग में सिमरन चौधरी, अनाया गर्ग और सिद्धी शर्मा, सब जूनियर वर्ग मे पर्ल बनावत को दिया जा चुका है।
Next Story