Metro 3 - Phase 1
मुंबई। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लि. (Mumbai Metro Rail Corporation Ltd.) (एमएमआरसीएल) ने मेट्रो 3 (Metro 3) कॉरीडोर (बीकेसी-आरे) के पहले चरण (Phase 1) के लिये एकीकृत संचालन परीक्षण शुरू कर दिया है। इसके साथ ही मई से इसका व्यावसायिक संचालन शुरू होने की उम्मीद है। एमएमआरसीएल (MMRCL) ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुये बताया है कि मेट्रो 3 (कोलाबा-बांद्रा – सीप्ज) के लिये एकीकृत संचालन परीक्षण शुरु कर दिया गया है। परीक्षण के दौरान रोलिंग स्टॉक (कोच), सिग्नल टेलीकम्युनिकेशन्स, ट्रैक्स ट्रैक्शन जैसे विभिन्न सिस्टम्स को वैलिडेटेड किया जा रहा है। यह परीक्षण बीकेसी और आरे के बीच संचालित किया जा रहा है।
मई से इस मार्ग पर संचालन शुरु हो सकता है और कफ परेड तक समूचे कॉरीडोर का संचालन सितंबर 2024 तक शुरु करने की योजना है। इससे पहले स्टैटिक परीक्षण कार्य पूरा किया जा चुका है। अब डायनामिक टेस्टिंग के तहत संचालन परीक्षण किया जा रहा है। इसके तहत परफॉर्मेंस और सुरक्षा मानकों की पड़ताल और परीक्षण किया जायेगा। इसमें ब्रेकिंग और एक्सीलरेशन क्षमता, संचालन प्रणाली एकीकरण, यात्री सुविधा स्तर, ऊर्जा सक्षमता और निर्बाध एकीकरण सहित सिग्नलिंग और कम्युनिकेशन सिस्टम्स की जांच और परीक्षा शामिल है।
सफल संचालन परीक्षण के बाद सुरक्षा मंजूरी और प्रमाणन की प्रक्रिया की जायेगा। संबंधित प्रमाणन और मंजूरियां हासिल होने के बाद एमएमआरसीएल यात्री सेवा आरंभ करने हेतु मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त से आवश्यक वैधानिक अनुमतियां प्राप्त करने हेतु संपर्क करेगा।
Editorial

Editorial

Next Story