✕
नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम
By EditorialPublished on
हरियाणा (Haryana) की राजनीति में मंगलवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां चंद घंटों के भीतर सरकार बदल गई और भाजपा (BJP) ने मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) की जगह नायब सैनी (naib saini) को मुख्यमंत्री बना दिया।

x
चंडीगढ़ (एजेंसी)। हरियाणा (Haryana) की राजनीति में मंगलवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां चंद घंटों के भीतर सरकार बदल गई और भाजपा (BJP) ने मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) की जगह नायब सैनी (naib saini) को मुख्यमंत्री बना दिया।
सैनी हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने मंगलवार शाम चंडीगढ़ स्थित राजभवन में शपथ ली। शपथ से पहले उन्होंने मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पैर छुए। सैनी के बाद कंवर पाल, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह चौटाला, जयप्रकाश दलाल और डॉ. बनवारी लाल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। ये पांचों खट्टर कैबिनेट में भी थे। हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने बुधवार सुबह 11 बजे विधानसभा सत्र बुलाया है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल को 48 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा है। बुधवार को विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने बिना भेदभाव काम किया है। सीएम बनने के बाद सैनी ने मनोहर लाल और केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
