membership campaign of bihar samaj sangathan started - pratahkal
जयपुर (कासं)। नासिरदा यूथ किक्रेट क्लब द्वारा जिला स्तरीय किक्रेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन में राजस्थान से आई 11 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजक राजेन्द्र कलावत रंजीत सिंह छान राहुल एवं एडवोकेट कुलदीप ने बताया कि जिला स्तरीय किक्रेट प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि श्याम बिहारी कुम्हेर के द्वारा की गई। प्रतियोगिता आयोजको ने मुख्य अतिथि श्याम बिहारी कुम्हेर का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर खेलो को बढावा देने के लिये श्याम बिहारी कुम्हेर द्वारा प्रतियोगिता में विजेता एवं उप विजेता खिलाडियो को प्रोत्सहान देने एवं मनोबल बढाने हेतु सभी विजेता एवं उप विजेता टीमों के खिलाडियो को व्यक्तिगत स्तर पर ट्रेक सुट देकर सम्मानित किया गया।
Next Story