finance committee meeting - pratahkal
जयपुर (कास)। नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय के ईसी मीटिंग हॉल में वित्त समिति अध्यक्ष श्रीमती शील धाभाई की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसके अन्तर्गत वित्त समिति सदस्य पार्षद बाबूलाल शर्मा, भंवरलाल मालाकार, अक्षत खूटेंटा, लक्ष्मण नूनीवाल, रामबाबू रावत, श्रीमती सुमन गुप्ता राजवंषी, उपायुक्त गैराज अतुल शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में 2 प्रस्ताव रखे गये। जिसके अन्तर्गत नगर निगम ग्रेटर के विद्याधर नगर जोन में घर-घर कचरा संग्रहण एवं परिवहन कार्य हेतु ऑटो हूपर आपूर्ति कार्य का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
वित्त समिति अध्यक्ष श्रीमती शील धाभाई ने कहा कि डोर-टू- डोर कचरा संग्रहण की नियमित मॉनिटरिंग की जानी चाहिए। इसके लिये सीएस, एसआई को पाबंद किया जाना चाहिए।
Next Story