✕
अणुव्रत अमृत महोत्सव वर्ष व यात्रा सम्पन्नता की घोषणा
By EditorialPublished on
वर्ष भर में आयोजित कार्यक्रमों के उपरान्त 12 मार्च को कोंकण क्षेत्र के लोणेर गांव में आचार्य महाश्रमण ने अणुव्रत अमृत महोत्सव (Anuvrat Amrit Mahotsav) वर्ष व अणुव्रत यात्रा की सम्पन्नता की घोषणा कर दी।

x

(Mumbai) मुंबई। वर्ष भर में आयोजित कार्यक्रमों के उपरान्त 12 मार्च को कोंकण क्षेत्र के लोणेर गांव में आचार्य महाश्रमण ने अणुव्रत अमृत महोत्सव (Anuvrat Amrit Mahotsav) वर्ष व अणुव्रत यात्रा (Anuvrat Yatra) की सम्पन्नता की घोषणा कर दी। इस दौरान अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी (Anuvrat Vishwa Bharati Society) व अणुव्रत अमृत महोत्सव से जुड़े लोग मौजूद रहे।
आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) अपनी धवल सेना के साथ विहार कर लोणेर पहुँचे। यह अणुव्रत अमृत महोत्सव सम्पूर्ति समारोह के त्रिदिवसीय आयोजन का मुख्य दिवस भी था। आचार्य महाश्रमण के महामंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। अणुव्रत अमृत महोत्सव संयोजक संचय जैन, परामर्शक सदस्य गौतम चोरड़िया, अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी अध्यक्ष अविनाश नाहर व प्रबन्ध न्यासी तेजकरण सुराणा ने विचार रखे।
साध्वीवर्या सम्बुद्धयशा, साध्वी प्रमुख विश्रुतविभा व मुख्यमुनि महावीरकुमार ने भी उद्बोधन दिया। आचार्यश्री ने कहा कि आज के दिन को अणुव्रत का जन्मदिन भी मान सकते हैं। 75वें वर्ष के संदर्भ में जो अणुव्रत अमृत महोत्सव वर्ष प्रारम्भ किया गया था, जो अणुव्रत यात्रा प्रारम्भ की गई थी, आज उसके समापन की घोषणा करने की बात है। प्रवचन के दौरान उन्होंने 11 बजकर एक मिनट पर अणुव्रत अमृत महोत्सव वर्ष व अणुव्रत यात्रा की सम्पन्नता की घोषणा की। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रताप दूगड़ ने आभार ज्ञापित किया। संचालन अणुव्रत अमृत महोत्सव के संयोजक संचय जैन ने किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
