fraud
प्रातःकाल संवाददाता उदयपुर। शहर के सविना थाना क्षेत्र (Savina police station area) में एक महिला ने एक महिला और दो के खिलाफ उससे पैसा लेकर नकली जेवरात देने और सविना थाने में उसके खिलाफ झूठी रिपोर्ट लेकर उससे नकद पैसा और दो चैक देने क मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार वर्षा गर्ग पत्नी गोपाल गर्ग निवासी विजय सिंह पथिक नगर सविना ने मामला दर्ज करवाया कि उसका परिचय आरती छतलानी पत्नी अमित छतलानी निवासी तुलसीनगर नम्बर 6 से वर्ष 2013 में हुआ था।
इससे कभी-कभार मिलना व फोन पर बात हो जाती थी। 20 जनवरी 2024 को आरती छतलानी ने उससे सम्पर्क किया और उसे साथ लेकर सेक्टर 14 में अजय फर्नीचर के मालिक ओम लिजारा के यहाँ लेकर गयी और कहा कि हमे कही इन्वेस्ट करने के लिए अर्जेन्ट रूपयो की आवश्यकता है, जिस पर आरती छतलानी और ओम लिजांरा ने मिलकर उससे सोने के जेवरात लेकर पैसा देने के लिए कहा। जिस पर उसने कहा कि वह बैंक से गोल्ड लोन
(gold loan)
ले लो तो उन्होंने कहा कि बैंक में ब्याज लगेगा और उसे केवल 10 दिन के लिए ही पैसा चाहिए। इन दोनों ने उससे मदद मांगी। उसने जान पहचान होने की वजह से आरती और ओम लिजांरा को 7 लाख रूपये अलग-अलग समय में नकद दिये और उन्होने इसके एवज में सिक्योरिटी पेटे कुछ जेवर उसके पास रखे। कुछ दिन बाद उसने अपने उधार दिए रूपये वापस मांगे तो आरती छतलानी बहाने बनाने लगी तो वह यह जेवर सुनार के पास दिखाने ले गई तो पता चला कि जेवर नकली है उस पर केवल सोने का पानी चढा रखा है। उसने यह बात आरती व ओम लिजांरा दोनो को कही तो आरती ने कहा कि वह, लिजांरा और कमलेश मिलकर नकली सोने का व्यापार करते है। पीड़िता ने बताया कि उसने इन तीनो के खिलाफ 3 फरवरी 2024 सविना थाने में रिपोर्ट दी 3 फरवरी को ओम लिजांरा का बड़ा बेटा अजय अपनी कार मे हिरणमगरी स्थित मेनारिया गेस्ट हाउस के बाहर दो पुलिसकर्मी जितेन्द्र और मुकेश को साथ आया और उसे जबरन कार में डालकर ले गए और थाने पर ले गए, जहां पर हैड कांस्टेबल रघुवीर सिंह ने उसके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कर ली और 10 लाख रूपए मांगे। पीड़िता ने प्रकरण में बताया कि उसने जैसे-तैसे कर पुलिसकर्मियों को 3 लाख रूपए नकद दिए और 4.35 लाख रूपए के व 2 लाख रूपये का चैक दिया तब जाकर उसे छोड़ा गया। इस तरह से उससे सभी ने मिलकर कुल अभी तक 16 लाख 35 हजार रूपए नकद और चैक से हड़पे है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Editorial

Editorial

Next Story