amet mitra mandal
मुंबई। आमेट मित्र मंडल (Amet Mitra Mandal) मुंबई (Mumbai) का 41वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन (Affectionate Conference) एवं भोजनशाला सहयोगियों (Restaurant Colleagues) का अभिनंदन समारोह अध्यक्ष भरत लोढ़ा, मंत्री देवेंद्र कोठारी व भोजनशाला संयोजक नवरतन दुग्गड के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य प्रायोजक देवीलाल, रोशनलाल, गणपतलाल, लक्ष्मीलाल लोढ़ा परिवार का सम्मान किया गया। मंडल के आगामी अध्यक्ष पद की बागडोर कुंदनमल बापना को सौंपी गई। महिला मंडल अध्यक्ष विमला हिरण बनीं।
amet mitra mandal
आयोजन में तपस्वियों एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान प्रायोजक बाबूलाल ख्यालीलाल डांगी ने मुकेश मांडोत एवं संजय चौधरी के सहयोग से किया। अध्यक्ष भरत लोढ़ा ने स्वागत भाषण, मंत्री देवेंद्र कोठारी ने मंत्री प्रतिवेदन, कोषाध्यक्ष अनिल सिंघवी ने आय व्यय का ब्यौरा दिया, जिसे पारित किया गया।
amet mitra mandal
द्वितीय चरण में भोजनशाला संयोजक नवरतन दुग्गड ने भोजनशाला की जानकारी दी। भोजनशाला सहयोगियों का सम्मान पूर्व अध्यक्षों की टीम ने किया। भोजनशाला के मुख्य लाभार्थी कमलादेवी शांतिलाल लोढ़ा, भूमि पूजनकर्ता कुंदनमल रंगलाल बाफना, भोजनशाला उद्घाटनकर्ता लादूलाल बाबेल, मुख्य हाल लाभार्थी लीला देवी वसंतीलाल चंदनमल धोखा परिवार, पूनम देवी दिनेश चोरडिया, फर्स्ट फ्लोर हाल लाभार्थी आमेट महिला मंडल मुंबई, लिफ्ट लाभार्थी मिश्रीलाल मदनलाल बंसीलाल लक्ष्मीलाल नवरतन दुग्गड, रसोड़ा लाभार्थी शेषमल मिश्रीलाल हस्तीमल मनसुख हिरण परिवार, स्टोर रूम लाभार्थी रौनक चंद्रसिंह सूर्या, पंडेरा लाभार्थी देवेंद्रकुमार सुरेशकुमार बापना, तलघर लाभार्थी कन्हैयालाल चांदमल चिप्पड़, टेरेस शेड लाभार्थी आगुबाई विनोदकुमार सुनीलकुमार अनिल कुमार सिंघवी परिवार, कमरों के लाभार्थी उत्तमचंद भवर लाल लोढ़ा, देवेंद्रकुमार रोशनलाल कोठारी, डालचंद हगामीलाल कोठारी, सुशीलादेवी चिमन सिंघवी, बाबूलाल हागामीलाल ओसवाल, बाबूलाल मांगीलाल लोढ़ा, जयप्रकाश सोहनलाल बाफना, सुधीर कुमार फूलचंद सांखला के साथ सभी विशेष सहयोगियों एवं सहयोगियों का सम्मान किया गया।संचालन संजय चौधरी ने किया।
amet mitra mandal
तृतीय चरण में चुनाव अधिकारी सलिल लोढा एवं नवरतन दुग्गड़ को कुंदनमल बाफना एवं अनिल सिंघवी की दावेदारी मिली, जिसमें अनिल सिंघवी ने नाम वापस ले लिया अतः कुंदनमल बाफना को 2024-25 के लिए अध्यक्ष मनोनीत किया। विमला हिरण को महिला मंडल अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी नवीन सांखला ने दी।
amet mitra mandal
Editorial

Editorial

Next Story