Advance Tax Payment delay
Advance Tax Payment delay मुंबई। इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) ने टैक्सपेयर्स (taxpayers) को अपने वित्तीय विवरणों (financial statements) के अनुसार वर्तमान वित्त वर्ष (current financial year) हेतु अपने एडवांस टैक्स (advance tax) का सही भुगतान करने हेतु अपील करते हुये ई-अभियान शुरु किया था लेकिन एक दिन बाद खुद टैक्स विभाग ने ही अब टैक्सपेयर्स को इंतजार करने को कहा है।
इनकम टैक्स विभाग के मुताबिक, टैक्सपेयर्स को सलाह दी जाती है कि वे प्रतिभूति बाजार डाटा संबंधी तकनीकी समस्याओं के कारण अपडेट के लिये थोड़ी प्रतीक्षा करें और उसके बाद टैक्स भुगतान करें।
विभाग के मुताबिक, एडवांस टैक्स के लिये ई-अभियान पर टैक्सपेयर्स की ओर से जो प्रतिसाद मिला है, उससे विभाग ने रिपोर्टिंग एजेंसीज द्वारा प्रदान किये गये प्रतिभूति बाजार के डाटा में असंगतियां चिन्हित की गई हैं। लिहाजा रिपोर्टिंग एजेंसी को अपडेटेड जानकारी संशोधित स्वरूप में जमा करने को कहा गया है।
अब इसी अनुसार वार्षिक जानकारी विवरण का सारा डाटा अपडेट किया जायेगा। टैक्सपेयर्स को इसलिये सलाद दी गई है कि वे एआईएस आधारित संशोधित विवरणों पर आनेवाले अपडेट्स का इंतजार करें। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने बाकायदा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये यह जानकारी साझा की है।
दरअसल सभी एजेंसियां जो टैक्सपेयर्स के तमाम डाटा साझा करती हैं, उनके बीच कई सारी अनियमिततायें और विसंगतियां टैक्सपेयर्स द्वारा इंगित की गई हैं। अब टैक्स विभाग इन्हें दुरूस्त कर दूर करने में जुटा है। इसके लिये रिपोर्टिंग एजेंसी को सारे विवरण संशोधित कर अपडेट करने को कहा गया है। विभाग को उम्मीद है कि जल्द से जल्द यह सारी प्रक्रिया पूरी कर सारी जानकारी अपडेट कर ली जायेगी जिसके बाद टैक्सपेयर्स आगे अपना एडवांस टैक्स भुगतान करने की कार्यवाही कर सकेंगे। विभाग के मुताबिक, इस बाबत काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है लेकिन फिलहाल तो टैक्सपेयर्स को इंतजार करने की सलाह ही दी गई है।
Editorial

Editorial

Next Story