zil
उदयपुर. नगर संवाददाता | शहर की प्रमुख झीलें गोवर्धन सागर (Govardhan Sagar) और दूधतलाई (Doodh Talai) में पैडल बोट (Paddle boat) के संचालन के लिए निगम ने तैयारी कर ली है और शीघ्र ही इसका टेंडर किया जाएगा।
नगर निगम गैराज समिति की बैठक समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान नगर निगम उप महापौर पारस सिंघवी अधिशासी अभियंता (यांत्रिक) लखनलाल बैरवा भी उपस्थित रहे। मनोहर चौधरी ने बताया कि बैठक में कुछ समय पूर्व असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया द्वारा गोवर्धन सागर में वाटर स्पोर्ट्स (water sports) एवं दूध तलाई में पैडल बोट शुरू करने को लेकर निर्देश दिए थे। इसी को लेकर बैठक में जल्द ही पैडल बोट शुरू करने का निर्णय लिया गया। उप महापौर पारस सिंघवी ने अधिशासी अभियंता लखनलाल बैरवा को इस ओर कार्यवाहीके निर्देश दिए बैठक में समिति सदस्य देवेंद्र पुजारी ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में संचालित होने वाले कई ओपन जिम मरम्मत के अभाव में अनुपयोगी हो रहे हैं। इस पर उप महापौर सिंघवी ने समिति अध्यक्ष चौधरी को जल्द ही सभी जिम के मरम्मत के लिए टेंडर जारी करने के निर्देश दिए। शहर में लगे हुए जिम जल्द ही ठीक होंगे। बैठक में समिति सदस्य हिरादेवी मीणा द्वारा अवगत कराया गया कि नगर निगम के कई वाहनों पर लंबे समय से रंग रोगन नहीं किया गया है, जिससे शहर में निगम की छवि को खराब हो रही है। इस पर सर्व समिति से निगम की ऐसे सभी वहां जो सार्वजनिक रूप से शहर में संचालित किए जाते हैं उन सभी वाहनों पर रंग रोगन करवाया जाएगा।
गैराज देगा होटल को नाव व जेटी की अनुमति
बैठक में स्टार होटल को नाव एवं जेटी को जारी की जाने वाली अनुमति को लेकर चर्चा हुई। समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी ने बैठक में अवगत कराया की पहले यह कार्य निगम को गैराज शाखा द्वारा किया जाता था, लेकिन गैराज में अधिकारी के अभाव में यह कार्य राजस्व शाखा को सुपुर्द किया गया था। अब गैराज शाखा में अधिकारी द्वारा कार्यभार संभाल लिया है, इस कारण यह कार्य फिर से निगम की गैराज शाखा द्वारा किया जाएगा।
सुखाड़िया सर्कल की अव्यवस्था पर चर्चा
बैठक में समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी ने बताया कि सुखाडिया सर्कल पर नाव संचालित करने वाली फर्म द्वारा बहुत अव्यवस्था फैलाई जा रही है। महीनो तक पानी के होज की सफाई नहीं की जाती है और पानी से दुर्गंध आती है। जिस पर निर्णय लिया गया कि संबंधित ठेकेदार को व्यवस्था सुधारने के साथ ही उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाई की जाएगी।
सिटी बस के नए रूट के लिए निर्देश
समिति सदस्य पूनम सिंह रावत एवं कमलेश मेहता ने बताया कि शहर के औद्योगिक क्षेत्र मादड़ी एवं कलडवास में सिटी बस संचालित नहीं होने के कारण शहर से आने वाले यात्रियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
दोनो स्थानों हेतु पहाड़ी बस स्टैंड से सिटी बसें संचालित की मांग की। जिस पर बैठक में उपस्थित उप महापौर सिंघवी ने लखन लाल बैरवा को निगम में आने वाली इलेक्ट्रिक बसों में से एक नया रूट निर्धारित करने के निर्देश दिए गए।
Editorial

Editorial

Next Story