encroachment broken in savina
Encroachment broken in Savina नगर संवाददाता. उदयपुर। नगर निगम की अतिकमिण के खिलाफ चल रही कार्यवाही में सोमवार को निगम की ओम ने सविना में अवैध अतिक्रमण तोड़ा। इस दौरान यहां से 15 ठेले व दो केबिन भी जब्त किए। अतिक्रमण निरोधक समिति अध्यक्ष छोगालाल भोई ने बताया कि सोमवार को सवीना फल सब्जी मंडी से लेकर सविना चौराहा तक अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही की। इस दौरान मुख्य रोड़ पर खड़े अवेध 15 ठेले, 2 केबिन और कई हार्डिंग को जब्त किया। वही मार्ग पर स्थित दुकानों के बाहर बनाए रैंप को तोड़कर रोड को फिर से चौड़ा किया गया।
Next Story