✕
टीम इंडिया को बड़ा झटका टी-20 विश्वकप भी नहीं खेलेंगे शमी
By EditorialPublished on
टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) की शुरूआत जून में संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) और वेस्टइंडीज (Westindies) में होगी। इस टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया (Team India) को तगड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) विश्व स्तरीय टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

x

नई दिल्ली (एजेंसी)। टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) की शुरूआत जून में संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) और वेस्टइंडीज (Westindies) में होगी। इस टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया (Team India) को तगड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) विश्व स्तरीय टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इस बात की पुष्टि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) (BCCI) के सचिव जय शाह (Jay Shah) ने की है। उन्होंने बताया कि स्टार गेंदबाज बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेलते नजर आएंगे। ऐसे में उनका आईपीएल 2024 में भी खेलना मुश्किल है । भारत के लिए वनडे विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) में सर्वाधिक विकेट चटकाने (highest wicket-taker) वाले तेज गेंदबाज हाल ही में एड़ी की सर्जरी के लिए लंदन गए थे । इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। अब खबर आई है कि वह सितंबर में होने वाली दो टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। बीसीसीआई सचिव ने कहा, शमी की सर्जरी हो गई है, वह भारत वापस आ गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए शमी की वापसी की संभावना है।
आईपीएल (IPL) में हो सकती है केएल राहुल (KL Rahul) की वापसी : वहीं, भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज (Ind vs Eng series) के पहले टेस्ट के बाद चोटिल हुए केएल राहुल को लेकर भी जय शाह ने बात की। उन्होंने कहा, विकेटकीपर बल्लेबाज को इंजेक्शन की जरूरत है, उन्होंने रिहैब शुरू कर दिया है और एनसीए में हैं।
दरअसल, दाहिने क्वाड्रिसेप्स में दर्द की शिकायत के बाद राहुल इंग्लैंड सीरीज के आखिरी चार टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। लंदन में इलाज कराने के बाद उनके आईपीएल में लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए खेलने की उम्मीद है।

Editorial
Next Story
Related News
X
