✕
मोदी कल 10 वंदे भारत ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे
By EditorialPublished on
नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मंगलवार को 10 नये वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेनों के शुभारंभ के साथ ही 85 हजार करोड़ रूपये से अधिक की लागत वाली रेलवे की विभिन्न बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

x

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मंगलवार को 10 नये वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेनों के शुभारंभ के साथ ही 85 हजार करोड़ रूपये से अधिक की लागत वाली रेलवे की विभिन्न बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। मोदी यहां वर्चुअल कार्यक्रम में 4 वंदे भारत ट्रेनों के विस्तार और 9 अन्य ट्रेनों को भी हरी झंडी देंगे। अभी तक देश में 82 वंदेभारत ट्रेनें चल रही रही हैं, जो ब्रॉडगेज विद्युतीकृत नेटवर्क वाले राज्यों को जोड़ती हैं। ये वंदेभारत ट्रेनें 24 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 256 जिलों से गुजरती हैं। 10 जोड़ी और बंदे भारत ट्रेनों की शुरूआत के साथ इनकी संख्या 104 हो जायेंगी। प्रधानमंत्री जिन नयी वंदे भारत ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे, उनमें मैसुरू-डॉ एमजी रामचंद्रन सेंट्रल (चेन्नई), लखनऊ-देहारादून, कलबुर्गी-सर एम विश्वेसराइया टर्मिनल बेंगलुरू, रांची-वाराणसी, दिल्ली खजुराहो, सिकंदरबाद विशाखापत्तनम, न्यू जलपाईगुड़ी-पटना, पटना-लखनऊ, अहमदाबाद-मुंबई और पुरी- विशापत्त्नम वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल है। रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं में नयी रेल लाइनें, रेलवे गुड्स शेड, गति शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, वन स्टेशन वन प्रॉडक्ट, सोलर पावर स्टेशन, रेल कोच रेस्तरां शामिल है। इस दौरान पूरे देश में 50 प्रधानमंत्री जन औषिधि केंद्र का लोकार्पण करेंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
