✕
'डॉन 3' के लिए कियारा आडवाणी को मिले इतने करोड
By EditorialPublished on
फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) में रणवीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी (Kiara Adavni) को साइन किया गया है।

x

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) में रणवीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी (Kiara Adavni) को साइन किया गया है। कहा जा रहा है कि फरहान अख्तर ने इस फिल्म के लिए कियारा आडवाणी को एक मोटी रकम देकर इस फिल्म में साइन किया गया है। खबरों की मानें तो ये रकम करीब 13 करोड़ के आस-पास बताई जा रही है। बता दें कि कियारा आडवाणी एक फिल्म से 4 से 5 करोड़ रुपए ही चार्ज करती आई हैं। लेकिन 'डॉन 3' के लिए फरहान अख्तर ने उन्हें जो रकम ऑफर की वो उनकी सोच से भी परे था। 'डॉन 3' के लिए उन्हें जो राशि मिली है, वो ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ उनकी एक अन्य एक्शन फिल्म 'वॉर 2' के लिए उनकी फीस से लगभग 50 प्रतिशत ज्यादा है। यानी ये उनके करियर की अब तक की सबसे ज्यादा फीस होने वाली है। बता दें कि बॉलीवुड फिल्म 'डॉन 3' की शूटिंग अगस्त में शुरू होगी और इसे बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। फिल्म बड़े पर्दे पर 2025 में रिलीज होगी जो फिलहाल प्री-प्रोडक्शन में हैं। 'डॉन' का ओरिजनल वर्जन 1978 में रिलीज हुआ था, जिसमें अमिताभ बच्चन और जीनत अमान मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद 2006 और 2011 में फरहान ने शाहरुख और प्रियंका को लेकर 'डॉन' और 'डॉन 2' बनाई।

Editorial
Next Story
Related News
X
