महाराष्ट्र (Maharashtra) प्रदेश कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने कहा है कि पार्टी नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) 17 मार्च को मुंबई के शिवाजी पार्क (Shivaji Park) में रैली के साथ समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी इस रैली के साथ आगामी लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के लिए चुनावी बिगुल फूंकेगी। इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। न्याय यात्रा (Justice Yatra) के समापन के अवसर पर 17 मार्च को शिवाजी पार्क में रैली होगी।


rahul gandhi
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) प्रदेश कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने कहा है कि पार्टी नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) 17 मार्च को मुंबई के शिवाजी पार्क (Shivaji Park) में रैली के साथ समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी इस रैली के साथ आगामी लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के लिए चुनावी बिगुल फूंकेगी। इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। न्याय यात्रा (Justice Yatra) के समापन के अवसर पर 17 मार्च को शिवाजी पार्क में रैली होगी। पार्टी को इसके लिए सभी अनुमतियां मिल गई हैं। हम (कांग्रेस) वहां लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। पटोले ने उम्मीदवारों की पहली सूची में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari), जो नागपुर से सांसद हैं को शामिल नहीं करने पर भी सत्तारूढ़ दल पर कटाक्ष किया। इस बीच कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष खरगे विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए में शामिल दलों के नेताओं को 17 मार्च को होने वाली रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
Editorial

Editorial

Next Story