Prime Minister's visit to Mumbai
Mumbai मुंबई। तटीय सड़क मार्ग (Mumbai Coastal Road) का उद्घाटन, बहुचर्चित वाढवण बंदरगाह (Vadhvan Port) का भूमिपूजन (Bhoomi Pujan) जैसे कई बड़ी परियोजनाओं के कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) मुंबई दौरे पर आनेवाले थे, लेकिन उनके मुंबई दौरे को लेकर असमंजस बना हुआ है। लोकसभा चुनाव (Loksabha elections) की आचारसंहिता से पहले देशभर में विविध परियोजनाओं का लोकार्पण, भूमिपूजन और कार्यक्रमों के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई दौरा प्रस्तावित है।
प्रधानमंत्री लगातार दौरे और राजनीतिक तथा सरकारी बैठकों में व्यस्त हैं। सूत्रों के मुताबिक, मोदी के हाथों मुंबई की विविध परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन ऑनलाइन तरीके से किया जा सकता है। चुनाव आयोग की ओर से 12 से 14 मार्च के दरमियान लोकसभा चुनाव का ऐलान किया जा सकता है। इसके मद्देनजर समय की कमी के चलते मोदी ऑनलाइन कार्यक्रमों के जरिये परियोजनाओं का लोकार्पण और शुभारंभ कर सकते हैं। इस बाबत सरकारी स्तर पर गंभीरता से चर्चा की जा रही है।
Editorial

Editorial

Next Story