✕
सीए इंटर, फाउंडेशन की परीक्षा साल में तीन बार होगी
By EditorialPublished on
CA Intermediate - इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (Institute of Chartered Accountants of India) (आईसीए) (ICAI) परिषद ने साल 2024 से इस अहम फैसले को लागू करने का निर्णय किया है।

x

Mumbai मुंबई। सीए इंटरमीडिएट (CA Intermediate) और फाउंडेशन (Foundation) की परीक्षा अब साल में तीन बार होगी। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (Institute of Chartered Accountants of India) (आईसीए) (ICAI) परिषद ने साल 2024 से इस अहम फैसले को लागू करने का निर्णय किया है। अब तक यह परीक्षा मई या जून के महीने में और फिर जनवरी के महीने में होती थी। लेकिन अब यह जनवरी, मई या जून और सितंबर में होगी।
हाल ही में आईसीएआई की नई दिल्ली में बैठक हुई जिसमें यह निर्णय घोषित किया गया है। आईसीए के मुताबिक, छात्रों को इस परीक्षा के लिये अब अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दो परीक्षाओं के बीच के समय अंतर को दो महीने कम किया गया है। इस तरह अब जनवरी, उसके बाद मई या जून में और फिर सितंबर में छात्र इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
