bhajan sandhya
मुंबई। राजस्थान (Rajasthan) पटेल डांगी समाज (Patel Dangi Samaj) सेवा संस्थान नवी मुंबई (Mumabi) द्वारा तुर्भे (Turbhe) शिव मंदिर (Shiv Mandir) में महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर भजन कीर्तन (bhajan kirtan) रखा गया। प्रातः भगवान शिव की छवि पूजा आराधना की गई। विश्व शांति महायज्ञ की आहुतियां दी गई। रात्रि में मुंबई सत्संग मंच के नारायण महाराज एवं शंकरजी ने सरस्वती एवं गणपति वंदना के साथ भजन संध्या का शुभारंभ किया। भजन संध्या देर रात्रि तक चली। कार्यक्रम में गातोड़जी मानव सेवा ट्रस्ट मुंबई के पदाधिकारी, मुंबई पटेल समाज के अध्यक्ष शंकर कोलावत, दलीचंद सोमा खेड़ा के आदि की उपस्थिति रही। संचालन गंगाराम पटेल ने किया। आयोजन सफल बनाने शंकर अमरावत एवं सदस्यों का योगदान रहा। यह जानकारी राजमल पेमावत ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story