✕
बुजुर्ग से 1.62 करोड़ की ठगी की आरोपी महिला गिरफ्तार
By EditorialPublished on
अपने भाई के कस्टम विभाग (customs department) में अधिकारी होने का झांसा देकर 72 साल के एक बुजुर्ग से डेढ़ करोड़ से ज्यादा की ठगी (Fraud) करनेवाली 58 साल की आरोपी महिला को दादर पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला खुद को सरकारी वकील बताकर अपने शिकार पर रौब जमाया करती थी और फिर उसे कस्टम विभाग में जब्त सोने और महंगी घडियां सस्ती कीमत में दिलाने का झांसा देकर अपनी ठगी का शिकार बनाया करती थी।

x
मुंबई। अपने भाई के कस्टम विभाग (customs department) में अधिकारी होने का झांसा देकर 72 साल के एक बुजुर्ग से डेढ़ करोड़ से ज्यादा की ठगी (Fraud) करनेवाली 58 साल की आरोपी महिला को दादर पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला खुद को सरकारी वकील बताकर अपने शिकार पर रौब जमाया करती थी और फिर उसे कस्टम विभाग में जब्त सोने और महंगी घडियां सस्ती कीमत में दिलाने का झांसा देकर अपनी ठगी का शिकार बनाया करती थी।
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला का नाम श्वेता बडगुजर है। श्वेता बडगुजर की साल 2022 में शिकायतकर्ता से जानपहचान हुई थी। शिकायतकर्ता 72 साल के बुजुर्ग हैं और प्रभादेवी इलाके में रहते हैं। बडगुजर ने खुद को सरकारी वकील बताते हुये बुजुर्ग शिकायतकर्ता को अपने प्रभाव में लिया और बताया कि उसका भाई मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग में एक बड़े ओहदे पर है। कस्टम में जब्त किये गये सोने और अन्य कीमती सामानो की नीलामी का जिम्मा उसके भाई के अधीन हैं। लिहाजा वह अपने भाई के जरिये कस्टम द्वारा जब्त सोना और महंगी शानदार घडियां बेहद सस्ती कीमत पर दिला सकती है। इस तरह बडगुजर की बातों में आकर शिकायतकर्ता और उनके कुछ रिश्तेदारों ने आरोपी महिला को 1 करोड़ 62 लाख से ज्यादा की रकम सस्ता सोना और अन्य महंगी चीजें खरीदने के लिये दे दी थीं। शुरूआत में आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता को 94 हजार रुपये में दो गोल्ड कॉइन्स दिये और करीब एक महीने बाद उसने प्रत्येक गोल्ड बार के लिये पांच हजार रुपये का भुगतान किया। इस तरह शिकायतकर्ता कारोबारी महिला के कहे अनुसार रकम का निवेश करता रहा और आरोपी महिला ने भरोसा हासिल करने के लिये 3 सप्ताह के भीतर शिकायतकर्ता को उसके निवेश पर एक लाख रुपये का रिटर्न दिया। शिकायतकर्ता ने अपने रिश्तेदारों को तगड़े रिटर्न के चक्कर में निवेश के लिये प्रेरित किया। लिहाजा रिश्तेदारों ने भी डेढ़ करोड़ से ज्यादा का निवेश आरोपी महिला के पास कर दिया था। आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता कारोबारी की विदेश से लौटी बेटी को दादर में एक फ्लैट दिलाने के नाम पर 68 लाख रुपये भी ऐंठ लिये। बाद में जब शिकायतकर्ता को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस काफी दिनों से आरोपी महिला की तलाश में थी। आखिरकार आरोपी महिला पुलिस के हत्थे चढ़ गई है।

Editorial
Next Story
Related News
X
