magar
डूंगरपुर ( प्रातः काल संवाददाता)। सुरपुर (Surpur) में नदी के पास बने कुएं में मगरमच्छ (crocodile) आने से हडकंप मच गया। गांव के लोग कुएं में पानी का लेवल देखने गए थे, तभी मगरमच्छ दिखाई दिया। वन विभाग (Forest department) की टीम ने वन्यजीव प्रेमी ललित श्रीमाल की मदद से मशक्कत के बाद मगरमच्छ को कुएं से बाहर निकाला।
मगरमच्छ को लक्ष्मण सागर में सुरक्षित छोड़ दिया गया। सुरपुर गांव में पानी का स्तर घटता जा रहा है। इसे लेकर दो दिन पहले गांव के कुछ लोग सुरपुर नदी के पास कुएं पर पानी का लेवल देखने गए। कुएं के अन्दर पानी में मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखकर लोग चौंक गए और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने जानकारी वन विभाग को दी थी। गुरूवार को वन विभाग की टीम वन्यजीव प्रेमी ललित श्रीमाल को लेकर सुरपुर गांव पहुंची। वन विभाग की टीम ने वन्यजीव प्रेमी ललित श्रीमाल और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को लक्ष्मण सागर में ले जाकर छोड़ दिया।
Next Story