ready-made clothes
जोधपुर (कासं)। सरदारपुरा (Sardarpura) थाना पुलिस ने सरदारपुरा प्रथम बी रोड पर कपड़ों के एक शोरूम और मकान के अण्डरग्राउण्ड में दबिश देकर दो करोड़ रुपए के नकली ब्राण्डेड कम्पनी (fake branded company ) के रेडीमेड कपड़े (Readymade clothes) जब्त किए।
शोरूम मालिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजेश कुमार यादव ने बताया कि सरदारपुरा प्रथम बी रोड स्थित नाकोड़ा जींस हाउस नामक शोरूम में लिवाइस व यूएसपीए कम्पनी के मार्का लगे कपड़ों की बिक्री होने की शिकायत मिली। कम्पनी के अधिकृत प्रतिनिधि जयपुर निवासी गोविंद कसाना व मोहित बजाज ने पुलिस से लिखित शिकायत की।
सहायक पुलिस आयुक्त नरेन्द्र दायमा व थानाधिकारी दिलीपसिंह शेखावत के नेतृत्व में पुलिस ने शोरूम में दबिश देकर तलाशी ली गई। शोरूम से नकली ब्राण्डेड कम्पनी के 400 शर्ट, 242 पेंट, 100 टी-शर्ट, 185 ट्रउजर्स व 100 जींस जब्त की गई। शोरूम संचालक गौरव उर्फ प्रमोद ने प्रथम सी रोड पर मकान के अण्डरग्राउण्ड में गोदाम में भारी संख्या में कपड़े होने की जानकारी दी। पुलिस ने गोदाम में दबिश दी, जहां लोहे की रैकों में नकली ब्राण्डेड कम्पनी के कपड़ों का भारी स्टॉक मिला।
रैंकों से नकली ब्राण्डेड कम्पनी के 2080 शर्ट, 1280 व 1200 जींस मिली। इनमें से बतौर सैम्पल एक-एक रेडीमेड कपड़े जब्त किए। धोखाधड़ी और कॉपी राइट एक्ट में मामला दर्ज कर मूलत नागौर जिले में ईडवा हाल प्रतापनगर निवासी प्रमोद पुत्र सुनील सुराणा को गिरफ्तार किया गया।
Editorial

Editorial

Next Story