deepika padukone become mother after 5 years of marriage - pratahkal
मुंबई (कार्यालय संवाददाता)। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह शादी के 5 साल के बाद पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी। अब दीपिका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है। वो दो महीने की प्रेग्नेंट हैं और इस साल उनके घर में बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। रणवीर सिंह और दीपिका अपने पहले बच्चे के लिए काफी एक्साइटेड हैं। दीपिका ने पोस्ट शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है और सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है।
दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर पोस्ट शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने डिलीवरी डेट का भी खुलासा किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'बेबी सितंबर 2024 में आने वाला है।'
मां बनने को लेकर एक्ट्रेस की ओर से एक बार बयान दिया गया था कि उन्हें और रणवीर सिंह को बच्चे बहुत पसंद हैं। वो फैमिली शुरू करने के लिए इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। दीपिका की ओर से ये बातें 'वोग सिंगापुर' से कही गई थी।
इसके अलावा अगर दीपिका पादुकोण की फिल्मों की बात की जाए तो वो इन दिनों फिल्म 'सिंघम 3' को लेकर चर्चा में हैं। इससे एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दिनों में भी वो इस मूवी के लिए शूटिंग करने वाली हैं।
Editorial

Editorial

Next Story