✕
एअर इंडिया पर 30 लाख जुर्माना
By EditorialPublished on
80 साल के बुजुर्ग की मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport) के टर्मिनल पर मौत हो गई थी। गुरूवार को डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) (DGCA) ने इस मामले में एअर इंडिया (Air India) पर 30 लाख का जुर्माना लगाया है। दरअसल, बुजुर्ग ने व्हीलचेयर की डिमांड की थी, जो एअर इंडिया ने पूरी नहीं की। पैदल चलकर जाने के कारण बुजुर्ग को हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी एयरलाइंस ने 16 फरवरी को दी थी।

x
नई दिल्ली (एजेंसी) । 80 साल के बुजुर्ग की मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport) के टर्मिनल पर मौत हो गई थी। गुरूवार को डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) (DGCA) ने इस मामले में एअर इंडिया (Air India) पर 30 लाख का जुर्माना लगाया है। दरअसल, बुजुर्ग ने व्हीलचेयर की डिमांड की थी, जो एअर इंडिया ने पूरी नहीं की। पैदल चलकर जाने के कारण बुजुर्ग को हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी एयरलाइंस ने 16 फरवरी को दी थी।
एयरलाइन ने जवाब में कहा- हमने उन्हें इंतजार करने को कहा था
डीजीसीए ने एयर इंडिया को शोकॉज नोटिस भेजा था। इसके जवाब में एयरलाइन ने बताया- कपल अमेरिका से आया था। पति-पत्नी दोनों ने व्हीलचेयर की डिमांड की थी। उनकी पत्नी व्हीलचेयर पर थीं। वे अपनी पत्नी के साथ इमिग्रेशन क्लीयरेंस की प्रॉसेस पूरी कर रहे थे। उस दिन व्हीलचेयर की डिमांड भी बहुत ज्यादा थी। इसके चलते हमने उन्हें थोड़ा इंतजार करने को कहा ताकि हम दूसरी व्हीलचेयर का इंतजाम कर सकें। लेकिन, वो पत्नी के साथ पैदल ही चल पड़े। कुछ देर चलने के बाद बुजुर्ग गिर गए। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर मेडिकल सुविधा देने के बाद नानावती हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था।

Editorial
Next Story
Related News
X
