✕
सोलंकी सीएम के मीडिया सलाहकार
By EditorialPublished on
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के मीडिया सलाहकार (media advisor) की नियुक्ति हो गई है। राजस्थान भाजपा आईटी सेल के प्रमुख धनराज सोलंकी (Dhanraj Solanki) को मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया है। कार्मिक विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेश के अनुसार नियुक्ति एक वर्ष संविदा के आधार पर कार्यग्रहण दिनांक से एक वर्ष अथवा अन्य आदेश जारी होने तक नियुक्त किया जाता है।

x
जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के मीडिया सलाहकार (media advisor) की नियुक्ति हो गई है। राजस्थान भाजपा आईटी सेल के प्रमुख धनराज सोलंकी (Dhanraj Solanki) को मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया है। कार्मिक विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेश के अनुसार नियुक्ति एक वर्ष संविदा के आधार पर कार्यग्रहण दिनांक से एक वर्ष अथवा अन्य आदेश जारी होने तक नियुक्त किया जाता है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले चर्चा थी कि दिल्ली से ही वरिष्ठ पत्रकार को सीएम भजनलाल शर्मा का मीडिया सलाहकार नियुक्त किया जाएगा। लेकिन इस नियुक्ति से साफ जाहिर है कि वह सिर्फ अफवाहें थी।
इससे पहले पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में करीब दो साल तक मीडिया सलाहकार की नियुक्ति नहीं हुई थी। बाद में भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी अनुराग वाजपेयी (Anurag Vajpayee) को मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया था। हालांकि, गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा मीडिया का काम देखते रहे थे। बता दें वसुंधरा राजे सरकार (Vasundhara Raje government) में महेंद्र भारद्वाज मीडिया सलाहाकर थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
