✕
कांग्रेस से बाबा सिद्दीकी ने खत्म िकया दशकों पुराना रिश्ता !
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र (Maharashtra) में कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व मंत्री ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। पिछले कुछ दिनों से अटकले थी कि सिद्दीकी कांग्रेस आलाकमान से नाराज है और पार्टी से दशकों पुराना रिश्ता तोड़ देंगे।

x

मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) में कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व मंत्री ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। पिछले कुछ दिनों से अटकले थी कि सिद्दीकी कांग्रेस आलाकमान से नाराज है और पार्टी से दशकों पुराना रिश्ता तोड़ देंगे। उनके अजित पवार (Ajit Pawar) की पार्टी एनसीपी (NCP) में जाने की चर्चा है। बाबा सिद्दीकी ने गुरुवार को पार्टी छोड़ दी है। अभी पिछले महीने ही पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) ने कांग्रेस छोड़कर एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की शिवसेना (Shivsena) में शामिल हुए थे। अब बाबा सिद्दीकी के रूप में कांग्रेस को एक और तगड़ा झटका लगा है। बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस छोड़ने की जानकारी ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दी है। उन्होंने लिखा, ‘“मैं कांग्रेस पार्टी में युवावस्था से शामिल हुआ था और मेरी यह 48 वर्षों तक चली एक महत्वपूर्ण यात्रा रही। आज मैं तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। मैं बहुत कुछ व्यक्त करना चाहता हूं, लेकिन जैसा कि कहा जाता है कि कुछ चीजें अनकही ही रह जाएं तो बेहतर है। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जो मेरी इस यात्रा का हिस्सा रहे हैं।“

Editorial
Next Story
Related News
X
