acharya mahashraman arrived in seawood nerul today - Pratahkal
मुंबई। आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) का सीवुड नेरुल (Nerul) में 9 फरवरी को तेरापंथ समाज के तत्वावधान में अभिनंदन किया जाएगा। इस अवसर पर राजनीतिक धार्मिक सामाजिक लोगों की उपस्थिति रहेगी।आचार्य प्रवर का मुख्य मुनि महावीर कुमार, साध्वी प्रमुखा विश्रुत विभा, साध्वीवर्या संबुद्धयशा व धवल सेना के साथ आगमन होगा। गुरुदेव का प्रवचन एवं प्रवास एसएसहाई स्कूल सेक्टर 44 में रहेगा। साध्वी प्रमुखा विश्रुत विभा का प्रवास जाट समाज हाल में रहेगा। इस अवसर को यादगार बनाने श्रावक श्राविकायें तैयारियों में लगे हुए हैं। शुक्रवार प्रातः अणुव्रत रैली प्रारंभ होगी जिसमें धर्मप्रेमी शामिल होंगे। स्वागताध्यक्ष आनंद सोनी देवेंद्र बोहरा हैं। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने तैयारियों में तेरापंथ समाज सीवूड्स नेरुल के साथ ही युवक परिषद महिला मंडल कन्या मंडल किशोर मंडल ज्ञानशाला परिवार संघीय संस्थाओं के पदाधिकारी लगे हुए हैं। प्रवास व्यवस्था समिति मुंबई का भी सहयोग मिल रहा है।
Editorial

Editorial

Next Story