will pant return in ipl 2024
भारतीय टीम (Indian Team) के विकेटकीपर बल्लेबाज (wicketkeeper and batsman) ऋषभ पंत (Rishabh Pant) साल 2022 के दिसंबर महीने में कार दुर्घटना (car accident) में बुरी तरह से घायल हो गए थे। इसके बाद पंत को घुटने की सर्जरी (knee surgery) भी करवानी पड़ी थी। इसी वजह अब तक प्रोफेशनल क्रिकेट में उनकी वापसी नहीं हो सकी है। वहीं सभी को ये उम्मीद है कि ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन में मैदान पर वापसी करते हुए दिखाई देंगे। अब उनके कमबैक को लेकर दिल्ली कैपिटल्स टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने भी अपने बयान से सभी को बड़ी | जानकारी देने का काम किया है। पोंटिंग के अनुसार पंत पूरी तरह से कॉन्फिडेंट हैं कि वह आईपीएल 2024
(IPL 2024)
का सीजन खेलेंगे लेकिन वह कप्तानी करेंगे या नहीं अभी इस बात को कह पाना मुश्किल है।
अभी हमें नहीं पता कि वह क्या-क्या कर पाएगा
रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने ऋषभ पंत की वापसी को | लेकर ईएसपीएन क्रिकइंफों पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि ऋषभ को इस बात का पूरा | विश्वास है कि वह आईपीएल 2024 का सीजन पूरा खेल सकते हैं। लेकिन वह क्या-क्या कर पाएगा इसको लेकर अभी हम भी कुछ नहीं कह सकते है।
आप सभी ने सोशल मीडिया पर देखा होगा कि वह भाग रहा है, दौड़ रहा है। हालांकि आईपीएल 2024 सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 6 हफ्तों से कम का समय बचा है, ऐसे में | वह विकेटकीपिंग कर पाएगा या नहीं ये तय नहीं है। हां मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि यदि मैं | उससे अभी पूछूंगा तो वह यही कहेगा कि मैं हर मैच खेलूंगा, हर मैच में विकेटकीपर करूंगा और मैं नंबर 4 पर बल्लेबाजी करूंगा। वह ऐसा ही है | लेकिन हमें बस उस समय की स्थिति को | देखकर फैसला करना होगा।
हमें पिछले सीजन उसकी कमी काफी महसूस हुई
दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए आईपीएल 2024 का सीजन काफी खराब रहा था। इसी को लेकर रिकी पोंटिंग ने अपने बयान में आगे कहा कि हमें पिछले सीजन ऋषभ पंत की कमी काफी महसूस हुई थी। अगर आप उसकी स्थिति को | देखें तो पिछली 12 से 13 महीने उसके लिए | काफी कठिन रहे। अगर वह आगामी सीजन में 14 लीग मैचों में से 10 भी खेलने में कामयाब होता है तो ये हमारे लिए काफी नहीं बात होगी। वहीं पोंटिंग ने इस बात को साफ कर दिया कि | यदि पंत आईपीएल 2024 सीजन में टीम की कप्तानी नहीं करते हैं तो डेविड वॉर्नर ही इस जिम्मेदारी को निभाएंगे।
Editorial

Editorial

Next Story