soniya gandhi
नई दिल्ली (एजेंसी)। तेलंगाना (Telangana) के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी (CM Revanth Reddy) ने सोमवार को पूर्व कांग्रेस (Congress) प्रमुख सोनिया गांधी (Soniya Gandhi) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी से अपील करते हुए कहा कि वे आगामी लोकसभा चुनाव तेलंगाना से लड़ें। रेड्डी ने अपने डिप्टी मल्लू भट्टी विक्रमार्क और राज्य मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी के साथ दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की और उनसे तेलंगाना की खम्मम (Khammam) सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहा।
रेड्डी ने सोनिया से मुलाकात कर उन्हें बताया कि तेलंगाना कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पारित कर उनसे राज्य से चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। सोमवार रात यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, रेड्डी ने कहा कि सोनिया गांधी से राज्य से चुनाव लड़ने का अनुरोध इसलिए किया जा रहा है क्योंकि लोग उन्हें 'मां' के रूप में देखते हैं जिन्होंने तेलंगाना को राज्य का दर्जा प्रदान किया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि सोनिया गांधी ने उनके अनुरोध पर कहा कि उचित समय पर फैसला किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार द्वारा लागू किए जा रहे चुनावी वादों के बारे में भी सोनिया गांधी को जानकारी दी।
उन्होंने यह भी बताया कि तेलंगाना सरकार ने जाति आधारित जनगणना कराने का फैसला किया है और इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बीच, रेवंत रेड्डी ने रांची में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' (Bharat Jodo Nyay Yatra) के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से भी मुलाकात की।
Editorial

Editorial

Next Story