shrivastav
कार्यालय संवाददाता जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) उच्च न्यायालय (high Court) के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव (Judge Manindra Mohan Srivastava) ने मंगलवार को यहां मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) के रूप में शपथ ली। राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) ने राजभवन (Raj Bhavan) में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में न्यायमूर्ति श्रीवास्तव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (Bhajanlal Sharma), विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, कई मंत्री, मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक यू आर साहू सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। उल्लेखनीय है न्यायमूर्ति श्रीवास्तव पूर्व में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में नियुक्त थे और 18 अक्टूबर 2021 को उनका तबादला राजस्थान उच्च न्यायालय हुआ था। मार्च 2022 में न्यायालय के मुख्यन्यायाधीश जस्टिस अकील कुरैशी के सेवानिवृत्त होने पर न्यायमूर्ति श्रीवास्तव को मुख्य न्यायाधीश का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था।
Editorial

Editorial

Next Story