✕
महाराज मंछारामजी शिक्षा ट्रस्ट के ट्रस्टी की देहदान 73 साल की उम्र में निधन, मेडिकल कॉलेज में रिसर्च के काम आएगी बॉडी
By EditorialPublished on
महाराज मंछाराम शिक्षा ट्रस्ट (Maharaj Manchharamji Education Trust) जोधपुर के ट्रस्टी अमरचंद चौहान का निधन हो गया। परिवार ने डॉक्टर एसएन मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग (anatomy department) में उनका देहदान (body donation) किया है।

x

Jodhpur जोधपुर (कास) । महाराज मंछाराम शिक्षा ट्रस्ट (Maharaj Manchharamji Education Trust) जोधपुर के ट्रस्टी अमरचंद चौहान का निधन हो गया। परिवार ने डॉक्टर एसएन मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग (anatomy department) में उनका देहदान (body donation) किया है। देहदान के लिए आए 7 लोगों ने भी प्रेरणा लेकर देहदान का संकल्प फॉर्म लिया।
महाराज मंछारामजी शिक्षा ट्रस्ट जोधपुर के सचिव अशोक कुमार सोनगरा ने बताया कि ट्रस्टी अमरचंद चौहान (Amarchand Chouhan) का 73 साल की उम्र में निधन हो गया था । वे जोधपुर के शिव गौरी अपार्टमेंट वैशाली टाउनशिप में रहते थे। अमरचंद चौहान की इच्छा देहदान की थी इसलिए परिजनों ने मेडिकल शिक्षा के लिए जोधपुर के मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में मंगलवार को देहदान किया। उनके बेटे निखिल चौहान, धर्मेंद्र चौहान, विनोद चौहान, भाई गिरधारी लाल, मुरली मनोहर चौहान सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी हीरालाल सोलंकी, अशोक कुमार सोनगरा, शायरमल चौहान, टीकम दास, राधेश्याम खींची, डॉक्टर एसके चौहान, चतुर्भुज सोलंकी सहित परिजनों ने भी देहदान का संकल्प फॉर्म लिया।

Editorial
Next Story
Related News
X
