✕
95 फीसदी दुकानों ने मराठी नामफलक लगाये !
By EditorialPublished on
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के फैसले के बाद मुंबई महानगरपालिका (Mumbai Municipal Corporation) ने दुकानों के गैर मराठी नामफलकों (Marathi Nameplates) के खिलाफ अपनी कार्यवाही शुरु की थी। इस कार्रवाई का असर यह रहा कि करीब 95 फीसदी से अधिक दुकानदारों ने अपने आस्थापनों के नामफलक बदल दिये हैं और मराठी भाषा में कर दिये हैं।

x

मुंबई । सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के फैसले के बाद मुंबई महानगरपालिका (Mumbai Municipal Corporation) ने दुकानों के गैर मराठी नामफलकों (Marathi Nameplates) के खिलाफ अपनी कार्यवाही शुरु की थी। इस कार्रवाई का असर यह रहा कि करीब 95 फीसदी से अधिक दुकानदारों ने अपने आस्थापनों के नामफलक बदल दिये हैं और मराठी भाषा में कर दिये हैं। जिन दुकानदारों ने अभी भी इस नियम का पालन नहीं किया है, उनके खिलाफ मनपा की कार्रवाई जारी है।
मराठी नामफलक के नियम पालन की यह कार्रवाई 28 नवंबर से शुरु की गई है। मुंबई में सात लाख से अधिक दुकानें और आस्थापन हैं। लिहाजा इनकी जांच में समय लग रहा है। फिलहाल रोजाना ढाई हजार से तीन हजार दुकानों की जांच का काम किया जा रहा है। हालांकि मनपा प्रशासन जांच की गति तेज करने के लिये अतिरिक्त कार्यबल की तैनाती पर भी विचार कर रहा है। अब तक करीब 80 हजार से ज्यादा दुकानों की जांच की गई है। इसमें 95 फीसदी से अधिक दुकानों के नामफलक मराठी में पाये गये हैं।
Next Story
Related News
X

