under 19 cricket world cup
Under 19 Cricket World Cup - अजेय भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम (unbeaten U19 Indian Cricket Team) का सामना आज कड़ी चुनौती से होगा। विश्व कप के पहले सेमीफाइनल (semifinal) में उनका मुकाबला मेजबान दक्षिण अफ्रीका (SouthAfrica) से होना है। भारत टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहा है और सभी पांच मैच जीतकर यहां पहुंचा है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने एक मैच गंवाया है, लेकिन बाकी सभी में जीत हासिल की है।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर (Players to watch):
मुशीर खान (Musheer Khan) टूर्नामेंट में रनों की बरसात कर रहे हैं। 334 रनों के साथ वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनका स्ट्राइक रेट 103.72 है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का प्रमाण है। गेंदबाजी में भी उन्होंने चार विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की है।
कप्तान उदय सहारण (Uday Saharan) 308 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वो मध्यक्रम में मजबूती का स्तंभ हैं और पिछले मैच में शतक लगाकर लय में भी हैं।
लेफ्ट-आर्म स्पिनर पांडे अब तक हर मैच में कम से कम तीन विकेट ले चुके हैं। 16 विकेट के साथ वह टॉप थ्री में हैं और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों के लिए चुनौती बने रहेंगे।
दक्षिण अफ्रीका के लिए क्वेना मफापा गेंदबाजी की अगुवाई कर रहे हैं। 18 विकेट लेकर वह टॉप पर हैं और उनकी रफ्तार व स्विंग भारत के लिए चिंता का विषय हो सकती है।
दक्षिण अफ्रीका के लिए ओपनर जॉर्डन स्टोल्क और टियान प्रिटोरियस शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। स्टोल्क के 214 रन 148.6 के स्ट्राइक रेट से आए हैं और इन दोनों ने कुल 360 रन जोड़े हैं, जो किसी भी जोड़ी द्वारा सबसे ज्यादा है।
दोनों टीमों के बीच का यह सेमीफाइनल मुकाबला रोमांचक होने का अनुमान है। भारत की मजबूत बल्लेबाजी और दक्षिण अफ्रीका की धारदार गेंदबाजी के बीच टक्कर देखने लायक होगी।
मैच की अहम जानकारियां:
  • कब: 6 फरवरी, मंगलवार
  • समय: दोपहर 1:30 बजे IST
  • कहां: विलोमूर पार्क, बेनोनी, दक्षिण अफ्रीका
  • कहां देखें: डिज्नी+ हॉटस्टार
Editorial

Editorial

Next Story