Tata power company in mumbai - Pratahkal
मुंबई। मुंबई में तकरीबन साढ़े सात लाख ग्राहकों को बिजली की आपूर्ति करनेवाली टाटा पॉवर (Tata Power) कंपनी ने घरेलू ग्राहक वर्ग में उच्च बिजली खपतवाले ग्राहकों को मौजूदा बिजली दर की तुलना में 1 रुपये प्रति यूनिट से कम दर वृद्धि प्रस्तावित की गई है। हालांकि कम बिजली खपत वाले ग्राहकों को मौजूदा बिजली दर से दोगुनी से ज्यादा दर अदा करनी पड़ सकती है।
टाटा पॉवर कंपनी ने वर्ष 2024-25 के लिये नई दरों का प्रस्ताव आयोग के पास पेश किया है। इसमें घरेलू इस्तेमाल के लिये दरों में मौजूदा वर्ष 2024-25 के लिये कंपनी ने 0 से 100 यूनिट बिजली इस्तेमाल के लिये 121.66 प्रतिशत, 101 से 300 यूनिट इस्तेमाल के लिये 53.51 प्रतिशत, 301 से 500 यूनिट बिजली इस्तेमाल के लिये 9.31 प्रतिशत और 500 यूनिट से अधिक बिजली इस्तेमाल के लिये 2.39 प्रतिशत की दर वृद्धि का मूल प्रस्ताव आयोग के पास प्रस्तुत किया है।
इस प्रस्ताव पर आनेवाले समय में जनसुनवाई की जायेगी और उसके पश्चात अंतिम दर आयोग द्वारा घोषित किया जायेगा। यह दर 1 अप्रैल 2024 से लागू होगा। इसी अनुसार कम बिजली इस्तेमाल की दरों में बड़ी वृद्धि की गई है। हालांकि अधिक बिजली इस्तेमाल करनेवालों के लिये दर वृद्धि कम है।
Editorial

Editorial

Next Story