cleanliness system and solid waste improvement
जयपुर (कासं )। स्थानीय निकाय विभाग (Local Government Department) के निदेशक एवं संयुक्त सचिव सुरेश कुमार ओला एवं नगर निगम ग्रेटर आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़ ने सोमवार को मुख्यालय के ई.सी मीटिंग हॉल में जोन एवं मुख्यालय उपायुक्तों, अधिशाषी अभियन्ताओं, सीएसआई, एसआई की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
सुरेश कुमार ओला ने बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था (city's cleanliness system), सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (solid waste management), डोर-टू- डोर कचरा संग्रहण (Door-to-door garbage collection), सफाई कर्मचारियों के लिये रिफ्लेक्टर जैकिट, सुलभ शौचालयों की सफाई व्यवस्था, डिवाईडर के दोनों और सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की।
ओला ने बैठक में उपस्थित सभी अधिशाषी अभियन्ता ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर फोकस करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अभियन्ता फील्ड में जाये मॉनिटरिंग करें। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एक इन्टीग्रेटेड विषय है।
उन्होंने सभी अभियन्ताओं को निर्देश दिये कि वे फील्ड में उतरे, विजिट करें, प्लानिंग करें, मॉनिटरिंग करें। इसके साथ ही सभी जोन उपायुक्तों को निर्देश दिये कि रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करें। इसके साथ अधिशाषी अभियन्ता मुख्यालय को सुलभ शौचालयों की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिये साथ ही शहर में लगे अवैध पोस्टर, बैनर को भी हटवाया जाये।
नगर निगम ग्रेटर आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़ ने शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिये इसी के साथ उन्होंने कहा कि आमजन को खुले में कचरा ना डालने के लिये समझाइश की जाये क्योंकि शहर की सफाई करना केवल सफाई कर्मचारियों की ही ड्यूटी नहीं है बल्कि आमजन की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने फील्ड में कार्य कर रहे सभी सफाई कर्मचारियों को रिफ्लेक्टर जैकिट पहनने के भी निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं स्वयं भी रिफ्लेक्टर जैकिट पहनकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करूँगी रिफ्लेक्टर जैकिट नगर निगम की पहचान है। उन्होंने बताया कि सभी जोनों में 2 हजार 995 रिफ्लेक्टर जैकिट उपलब्ध करवा दी गई है। उपायुक्त स्वास्थ्य ने बताया कि अभी तक चिन्हित 648 ओपन कचरा डिपो में से 284 ओपन डिपो को स्थायी रूप से खत्म कर दिया गया है।
Editorial

Editorial

Next Story