firecracker factory
Harda, Bhopal हर्दा (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के हरदा जिले के बैरागढ़ इलाके में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री (firecracker factory) में मंगलवार सुबह भीषण आग (fire and explosion) लग गई, जिसके बाद कई विस्फोट हुए। इस हादसे में कम से कम 6 लोगों की मौत (6 dead) हो गई है, जबकि 60 से अधिक घायल (60 injured) हैं। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है।
आग सुबह करीब 8 बजे लगी और तेजी से फैल गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पटाखों के निर्माण के दौरान किसी तरह की चूक हुई होगी। विस्फोटों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास के 60 घर भी आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गए।
आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर पहुंचाया गया। घायलों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है। वहीं, हादसे की जांच के लिए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Next Story