✕
चलेगी चंपाई सरकार, निकली बहुमत के पार
By EditorialPublished on
झारखंड (Jharkhand) में नवगठित चंपाई सोरेन सरकार (Champai Soren Sarkar) ने बहुमत परीक्षण पास कर लिया है। सोमवार को विधानसभा में हुए बहुमत परीक्षण में कुल 47 विधायकों ने सरकार के पक्ष में मतदान किया, जबकि विपक्ष में 29 वोट पड़े। झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 41 है। सरयू राय तटस्थ रहे, जबकि निर्दलीय अमित यादव विधानसभा नहीं पहुंचे थे।

x
रांची (एजेंसी)। झारखंड (Jharkhand) में नवगठित चंपाई सोरेन सरकार (Champai Soren Sarkar) ने बहुमत परीक्षण पास कर लिया है। सोमवार को विधानसभा में हुए बहुमत परीक्षण में कुल 47 विधायकों ने सरकार के पक्ष में मतदान किया, जबकि विपक्ष में 29 वोट पड़े। झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 41 है। सरयू राय तटस्थ रहे, जबकि निर्दलीय अमित यादव विधानसभा नहीं पहुंचे थे।
कथित जमीन घोटाले (land scam) में गिरफ्तार किए गए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने भी बहुमत परीक्षण में हिस्सा लिया। उन्होंने विश्वास मत पर चर्चा में भी हिस्सा लिया और भारतीय जनता पार्टी पर आक्रामक अंदाज में बरसे। झारखंड विधानसभा में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के 47 विधायक हैं और इसे सीपीआईएमएल (एल) के एक विधायक का बाहर से समर्थन प्राप्त है। वहीं, भाजपा के पास 26 विधायक हैं। आजसू के 3 और एनसीपी के एक विधायक हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन को आशंका थी कि भाजपा उनके विधायकों की 'खरीद-फरोख्त' का प्रयास कर सकती है, ऐसे में 2 फरवरी को दो उड़ानों से करीब 38 विधायक कांग्रेस शासित राज्य तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद चले गए थे। विधायकों को रविवार शाम रांची वापस लाया गया।
मनी लॉन्ड्रिंग केस (money laundering case) में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किए जाने के बाद झामुमो विधायक दल के नेता चंपाई सोरेन ने 2 फरवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। पीएमएलए से संबंधित मामलों की सुनवाई वाली एक विशेष अदालत ने हेमंत सोरेन को विश्वास मत प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति दी। । अदालत ने 2 फरवरी को हेमंत सोरेन को 5 दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया था।

Editorial
Next Story
Related News
X
