taxi driver
जोधपुर: जोधपुर ग्रामीण के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में शिक्षा विभाग के एक कर्मी द्वारा टैक्सी चालक (taxi driver) के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि टैक्सी किराए पर लेकर गांव पहुंचने के बाद कर्मचारी ने किराया देने से मना कर दिया और चालक के साथ मारपीट भी की। पीड़ित चालक ने थाने में मामला दर्ज (case registered) करवाया है।
सुमेराराम पुत्र टीकुराम नामक टैक्सी चालक ने थाने में रिपोर्ट दी है कि 4 फरवरी को शिक्षा विभाग के कर्मचारी शेरगढ़ से जोधपुर शहर जाने के लिए उसकी टैक्सी में बैठे। उन्होंने चालक से गांव तक छोड़ने के लिए कहा। गांव पहुंचने पर जब चालक ने किराया मांगा तो कर्मचारी ने किराया देने से मना कर दिया।
किराया देने से मना करने पर चालक ने कर्मचारी से कहासुनी की। इस पर कर्मचारी ने चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि कर्मचारी ने चालक को गालियां भी दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित चालक ने शेरगढ़ थाने में कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story