✕
फिर 'शंभू' के गेटअप में आए अक्षय कुमार
By EditorialPublished on
मुंबई (कार्यालय संवाददाता)। अगर बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को फिल्म 'ओएमजी 2' (OMG 2) में भगवान भोलेनाथ जैसे गेटअप में देखकर आप को बहुत आनंद आया तो अब आपको एक बार फिर से बहुत थ्रिल मिलने वाला है।

x

मुंबई (कार्यालय संवाददाता)। अगर बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को फिल्म 'ओएमजी 2' (OMG 2) में भगवान भोलेनाथ जैसे गेटअप में देखकर आप को बहुत आनंद आया तो अब आपको एक बार फिर से बहुत थ्रिल मिलने वाला है।
अक्षय जब भगवान भोलेनाथ जैसे गेटअप में 'ओएमजी 2' के गाने 'हर हर महादेव' में नजर आए थे तो लोगों के रोंगटे खड़े हो गए थे। जैसा बेहतरीन वो गाना था वैसा ही शानदार अक्षय का अवतार। अब अक्षय ने एक बार फिर से ऐसा ही कमाल किया है।
अक्षय कुमार एक नया गाना लेकर आए हैं, जिसका टाइटल है 'शंभू' महादेव की भक्ति में डूबे इस गाने में अक्षय ने एक बार फिर से उनके जैसा ही गेटअप बनाया है और वो बहुत एनेग्य भरा डांस करते नजर आ रहे हैं।
अक्षय ने महादेव की भक्ति में किया 'रॉक' अक्षय का गाना 'शंभू' वैसे तो एक भक्ति गीत है, मगर ये रॉक म्यूजिक के साथ है। ये वैसा गाना है जिसे म्यूजिक लवर्स की मॉडर्न म्यूजिक जुबान में 'ट्रिप करने वाला' कहा जाता है। विक्रम मोंट्रोजे ने इस गाने को कंपोज किया है और इसके लिरिक्स लिखे हैं अभिनव शेखर ने। 'शंभू' की एक खासियत ये भी है कि इस गाने को अक्षय कुमार ने आवाज दी है। उन्होंने सुधीर यदुवंशी और विक्रम मोंट्रोजे के साथ मिलकर ये गाना गाया है। इस गाने को बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने डायरेक्ट किया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
