Pratahkal-Theft worth lakhs in steel market
मुंबई । स्टील मार्केट कलंबोली (Steel Market Kalamboli) में 7 लाख 33 हजार 900 रुपये कीमत के स्टेनलेस स्टील की चोरी (Theft) का मामला सामने आया है। कलंबोली पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सुरेश कुमार बोहरा मुंबई में रहते हैं और उनकी स्टील की कंपनी है। कंपनी का गोदाम स्टील मार्केट कलंबोली में है। स्टॉक की जांच के समय माल कम होने का खुलासा हुआ। सीसीटीवी फुटेज की जांच में गोदाम के पीछे की तरफ का पतरा मोडकर एक चोर के गोदाम में घुसने और माल चुराकर बाहर भागने की जानकारी मिली।

Next Story