Pratahkal-Kurla Association
मुंबई । मेवाड़ संघ मुंबई उपसंघ कुर्ला की बैठक अजरा अमर जैन स्थानक में हुई। इसमें चुनाव अधिकारी महेश डागलिया, विकास वदामा एवं एकता डागलिया की उपस्थिति में 2024-26 के कार्यकाल हेतु अध्यक्ष पद पर लोकेशकुमार लोढ़ा को मनोनीत किया गया। मन्त्री पद पर मनीषकुमार सांखला को लिया गया। संघ प्रतिनिधि के रूप में जयप्रकाश बाफना, रिखबलाल सांखला, सोहनलाल सेठिया, प्रकाशचन्द्र डांगी, सुरेशचन्द्र सिरोया, राकेश संचेती, दिनेशचन्द्र कागरेचा, ताराचन्द ओस्तवाल, विनोद चपलोत, दौलत चंडालिया का चयन हुआ। महिला अध्यक्ष पद पर निर्विरोध प्रेमा मांडोत का मनोनयन किया गया। मंत्री पद पर रेखा ओस्तवाल को लिया गया। इस अवसर पर महेंद्र कोठारी, मनोहरलाल बाफना, राजमल मेहता, विकास सिंघवी, दिलीप ओस्तवाल, रमेश कागरेचा, हेमंत लोढ़ा, भावेश हिंगड़, राहुल सिरोया, नीलेश डांगी, नरेंद्र कंटालिया आदि उपस्थित रहे।
Editorial

Editorial

Next Story