Pratahkal-Goodwin Jewellers scam
मुंबई । करोड़ों के गुडविन ज्वेलर्स घपले (Goodwin Jewellers scam) के आरोपी जस्टिन वर्गिस को उच्च न्यायालय ने बड़ी राहत दी है। न्यायाधीश एन. आर. बोरकर ने आरोपी जस्टिन को 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत पर रिहा कर दिया है।
गुडविन ज्वेलर्स पर सोने और भिसी योजना के नाम पर राज्यभर में हजारों निवेशकों से ठगी और धोखाधड़ी किये जाने का आरोप है। इस मामले में राज्य में सात ठिकानों पर अपराधिक मुकदमे दर्ज किये गये हैं। करोड़ों के घोटाले में गुडविन ज्वेलर्स के मालिक ए. एम. सुधीरकुमार और ए.एम. सुनीलकुमार तथा गुडविन ज्वेलर्स के पुणे (Pune) में बंडगार्डन शाखा के प्रबंधक जस्टिन वर्गिस समेत कुल छह आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार किया गया था।
कोरेगांव पार्क पुलिस (Koregaon Park Police) ने 12 अक्तूबर 2022 को जस्टिन को मुंबई (Mumbai) हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया था। 13 महीने जेल में रहे जस्टिन ने एड. श्रीपाद हुशिंग के जरिये उच्च न्यायालय में जमानत के लिया याचिका दाखिल की थी। इसी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुये अदालत ने आरोपी जस्टिन को जमानत पर रिहा कर दिया है।

Next Story