Job fraud
उदयपुर (प्रा.सं.)। जिले के फलासिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने अज्ञात के खिलाफ उसे नौकरी (job) देने का झांसा देकर (fraud) 1.40 लाख रूपए हड़पने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसारा बाबूलाल पुत्र शंकरलाल मेघवाल पीपलबारा फलासिया ने मामला दर्ज करवाया कि 9 नवम्बर एक अखबार में एक विज्ञापन छपा था जिसमें कार्यालयकर्मी की आवश्यकता बताई थी और तुरन्त नौकरी बिना इन्टरव्यू अंकित था । दिए गए नम्बरों पर उसने सम्पर्क किया तो एक लडकी ने उठाया जिसने अपने आपको कंपनी की ऑनर बताते हुए अपना नाम कोमल बताया। उसके बाद इस लड़की ने उसके वॉटस एप्प पर उसके डोक्युमेन्ट मांगे, उसके बाद उसका फोन आया की उसका वेरीफिकेशन हो गया है और 350 रूपए फिस के मांगे।
दूसरे दिन फिर कॉल आया व बोला की आपका रजिस्ट्रेशन हो चुका है, इसके लिए उसने 255 रूपए मांगे, इसके बाद ड्रेस के लिए 510 रूपए, ड्रेस को कुरियर करने के लिये 3500 रूपए मांगे। उसके बाद स्टाम्प के लिए, पुलिस सत्यापन, स्टाम्प के लिए कुलिया 1.40 लाख रूपए ऑन लाईन ले लिए। अभी भी उसके पास लगातार फोन आ रहे है और उससे पैसा मांग रहे है। अब उसे ठगी का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Editorial

Editorial

Next Story