✕
मुख्यमंत्री ने 15वीं जयपुर मैराथन को किया फ्लैग ऑफ
By EditorialPublished on
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के कुशल नेतृत्व में भारत को फिट एवं स्वस्थ राष्ट्र बनाने की सोच के साथ कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने देश को स्वस्थ जीवन (Healthy Life) का महत्व समझाने के लिए फिट इंडिया मूवमेंट शुरू किया है। इससे प्रेरणा पाकर योग और व्यायाम को लोगों ने अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा निरोगी जीवन के लिए युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता है। देश में यंग इंडिया, फिट इंडिया तथा खेलों इं

x
जयपुर (कास)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के कुशल नेतृत्व में भारत को फिट एवं स्वस्थ राष्ट्र बनाने की सोच के साथ कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने देश को स्वस्थ जीवन (Healthy Life) का महत्व समझाने के लिए फिट इंडिया मूवमेंट शुरू किया है। इससे प्रेरणा पाकर योग और व्यायाम को लोगों ने अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा निरोगी जीवन के लिए युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता है। देश में यंग इंडिया, फिट इंडिया तथा खेलों इंडिया जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं। जो युवाओं को स्वस्थ और गतिशील बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। शर्मा ने रविवार को संस्कृक्ति युवा संस्था और वर्ल्ड ट्रेड पार्क द्वारा आयोजित 15वीं जयपुर मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जयपुर मैराथन लोगों में बढ़ती खेल भावना का प्रमाण है यह एक ऐसा आयोजन है, जिससे आगामी वर्षों में भविष्य के एथलीट अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन हमें धैर्य, संघर्ष और समर्पण के महत्व को समझाता है तथा जयपुर के समृद्ध इतिहास और संस्कृक्ति को प्रदर्शित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रोत्साहित करने और खेलकूद को चढ़ावा देने के लिए कार्य करेगी। प्रदेश में खेल सुविधाओं को विकसित किया जाएगा और सरकारी स्कूलों व कॉलेजों में खेलों के बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों में अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराये जाएंगे, जिससे वे देश और दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
प्रदेश के युवा फिटनेस को लेकर जागरूक-
शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में व्यस्ततम जौवन शैली के कारण लोग स्वस्थ जीवनशैली से दूर होते जा रहे हैं। देर रात तक जागने और सुबह देरी से उठने के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान (Rajasthan) स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को लेकर अन्य प्रदेशों से अग्रणी है। यह वोरों की भूमि है। यहां युवा सेना में शामिल होकर देश की सेवा के लिए उत्साहित रहते हैं, इसलिए वे अपने स्वास्थ्य एवं फिटनेस पर विशेष ध्यान देते हैं। प्रदेश के गांवों, कस्बों तथा शहरों में बड़ी संख्या में युवक- युवतियां सुबह जल्दी उठकर दौड़ लगाते एवं व्यायाम करते नजर आते हैं।
मैराथन में प्रदेशवासियों ने लिया उत्साह से भाग-
15वीं जयपुर मैराथन में 5 विभिन श्रेणियों में बुजुगौ, युवाओं, महिलाओं, बच्चों तथा दिव्यांगजन ने भारी उत्साह से हिस्सा लेकर 2 नये रिकॉर्ड बनाये। विजेता धावकों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में सांसद रामचरण बोहरा, विधायक बालमुकुन्दाचार्य, जयपुर ग्रेटर नगर निगम महापौर मती सौम्या गुर्जर, उपमहापौर पुनीत कनावट, जयपुर मैराथन के आयोजक सुरेश मिश्रा, वर्ल्ड ट्रेड पार्क अध्यक्ष अनूप वरतरिया तथा संस्कृति युवा संस्था सचिव नीलम मिश्र, भजन गायक अनूप जलोटा, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग तथा धावक उपस्थित थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
